गढ़शंकर में गणतंत्र दिवस पर एसडीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
गढ़शंकर- 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडीएम गढ़शंकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। इसके बाद परेड की टुकड़ियों की सलामी पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया, जिसमें एसबीएस स्कूल सदरपुर, दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल, सेंट सोल्जर दिविथ पब्लिक स्कूल गढ़शंकर, एमआर सिटी स्कूल, गुरसेवा मिशन स्कूल पनामा ने भाग लिया।
इस अवसर पर चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी डिप्टी स्पीकर पंजाब, डॉ. जंग बहादुर सिंह राय डीएसपी गढ़शंकर, तहसीलदार गढ़शंकर, हरजिंदर धंजल पी ए 2 डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा प्रिंसिपल सीमन रानी, मनजिंदर कौर बीडीपीओ गढ़शंकर, जीवन लाल सुपरिंटेंडेंट बीडीपीओ कार्यालय गढ़शंकर आदि उपस्थित थे।
