एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं 4 शिकायतों पर हुई सुनवाई

रतिया, 2 जुलाई:- उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करें।
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि समाधान शिविर नागरिकों और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।