एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रतिया, 7 सितंबर:- एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच करवाकर नियमानुसार शीघ्र समाधान किया जाए।
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिन मामलों में किसी अन्य विभाग से समन्वय की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल से कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए।