रोटेरियन दिवंगत चंद्र कांता का जन्म दिन मनाया

अंबाला, 7 सितंबर:- रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान और वर्तमान में रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल अंबाला के डायरेक्टर सतपाल ग्रोवर और उनके परिवार द्वारा रोटरी क्लब और भारत विकास परिषद (विवेक शाखा) के सहयोग से बिछड़ चुकी रोटेरियन चंद्र कांता ग्रोवर का जन्म दिन शहर के होटल मोहन विलास में बड़ी श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाते हुए दिवंगत चंद्र कांता के दयालु स्वभाव और उनके द्वारा रोटरी क्लब के प्रोजेक्टों में डाले गए योगदान के लिए याद किया गया।
प्रोग्राम की शुरुआत प्रसिद्ध गायक कलाकार और ग्रोवर परिवार की बहू राधिका ग्रोवर के गाए भजन से हुई। उसके बाद पूर्व प्रधान और रोटरी की जोनल ट्रेनर शशि गुलाटी ने शोकपूर्ण गीत पेश किया। क्लब की प्रबंधक सचिव अनीता कपूर, प्रधान दीक्षित कपूर, सीनियर मोस्ट जर्नलिस्ट सुमन भटनागर, प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा आर्या, रोटरी के पूर्व सहायक गवर्नर डॉ. रतन सिंह ढिल्लों, भारत विकास परिषद के अशोक कक्कड़ और महिला प्रधान सुनीता वर्मा, मुंबई से आई सतपाल सहगल की पोती ने अपनी दादी के बारे में बड़ी भावना भरपूर बातें कीं।
अंत में रोटेरियन सतपाल ग्रोवर ने अपनी बिछड़ी पत्नी के प्रति भावुक अंदाज में यादें सांझा कीं और उसे अपने जीवन की प्रेरणा बताते हुए कहा कि उन दोनों का रूहों का मेल था। दिवंगत चंद्र कांता ग्रोवर को उनके जन्म दिन पर श्रद्धांजलियां भेंट करने वालों में शहर के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे जिनमें रोटरी क्लब के पूर्व सहायक गवर्नर धर्म पाल गुलाटी, सचिव अनिल सहगल, चंडीगढ़ से विशेष तौर पर पधारी राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार प्राप्त श्रीमती सीमा महिंद्रू, पीकेआर जैन वाटिका स्कूल की प्रिंसिपल मिनी सपरा, सीनियर संपादक हरिंदर गुलाटी आदि शामिल थे।