एसबीआई बैंक मैहतपुर की शाखा मुख्य बाजार से दूसरी जगह हुई शिफ्ट
ऊना/मैहतपुर, 8 सितंबर- एसबीआई बैंक मैहतपुर की शाखा मुख्य बाजार से दूसरी जगह शिफ्ट कर दी गई है। जानकारी देते हुए शाखा के मुख्य प्रबंधक राहुल सूरी ने बताया कि एसबीआई मुख्य ब्रांच को इंडस्ट्रियल एरिया चोंक के पास शिफ्ट कर दिया है।
उन्होंने बताया कि शाखा को शिफ्ट करने का मुख्य कारण छत का लीकेज होना है। उन्होंने बताया कि आजकल बरसात के कारण छत से पानी टपकने लगा था। जिस से वहां पर रखे सामान को खतरा पैदा हो गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस की निगरानी में पुरानी शाखा से नई शाखा में बैंक का सामान व लॉकर को लाया गया व शिफ्ट किया गया। राहुल सूरी ने बताया कि नई शाखा में पार्किंग की भी कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि अब सभी तरह की सुविधाएं यहाँ नए स्थान पर मिलेगी।
