सर्व समाज सभा रतिया द्वारा उत्तम सेवा सम्मान समारोह का आयोजन
रतिया 24 अक्टूबर- सर्व समाज सभा रतिया द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन भगत नामदेव धर्मशाला ने किया गया जिसमें मुख्य सम्मानित शख्सियत के रूप में थाना प्रभारी रणजीत सिंह भिंडर शामिल हुए जबकि सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रधान सतपाल जिंदल ने की|
सभा के महासचिव डॉक्टर नैब सिंह मंडेर ने सम्मानित शख्सियतों का परिचय करवाते हुए दो विभिन्न घटनाओं में कई लोगों की जान बचाने वाली छ: महान समाजसेवी शख्सियतों का सम्मान करने की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन जगजीत सिंह रतनगढ़ ने स्वागत किया|
सम्मानित शख्सियतों के सम्मान पत्र प्रेस सचिव हैप्पी सिंह सेठी ने प्रस्तुत किये| इस अवसर पर सभा द्वारा थाना प्रभारी रणजीत सिंह भिंडर, सब इंस्पेक्टर कंवर सिंह, ए एस आई महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल गुरसेवक सिंह समाजसेवी जगदीश मित्तल एवं समाज सेविका विमला देवी का सभा के सदस्यों ने प्रशंसा पत्र, शाल देकर सम्मानित किया|
अपने सम्मान के बाद थाना प्रभारी रणजीत सिंह भिंडर ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठा रखते हैं| हमने अपनी ड्यूटी निभाई है जो हमारा कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पद की गरिमा के साथ-साथ हम भी सामाजिक प्राणी है।
सभा अध्यक्ष सतपाल जिंदल ने धन्यवाद करते हुए अपने संबोधन में कहा सर्व समाज सभा पिछले 23 वर्षों से समाज सेवा को समर्पित कार्य करने के साथ-साथ अच्छे सामाजिक कार्यों के लिए प्रशासन का सहयोग करने में हमेशा आगे रहा है।
उन्होंने बताया कि कन्या स्कूल भवन निर्माण, घग्गर नदी के पुल के नीचे गंदे पानी की निकासी को दुरुस्त करवाना, हेपेटाइटिस सी जैसी बीमारियों हेतु निशुल्क इलाज करवाने का बड़ा काम सरकार के समक्ष मांग उठाकर करवाना जैसे समाज सेवी कार्य लोगों के सहयोग से किए हैं |
इस अवसर पर अध्यक्ष सतपाल जिंदल, महासचिव डॉ नैब सिंह मंडेर,कैप्टन जगजीत सिंह,उपाध्यक्ष नरेंद्र ग्रोवर, बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर सुशील जैन, कोषाध्यक्ष शेर सिंह भुल्लर, प्रेस सचिव हैप्पी सिंह सेठी, रूप सिंह खोखर, एडवोकेट बलिंदर शर्मा, इकबाल सिंह, राजपाल ग्रोवर, विन्ना जिंदल (विनोद जैन),भूपिंदर सैनी, एडवोकेट हरपाल ग्रोहा, करनैल सिंह सागू, राजेंद्र मोंगा,गुरनाम सिंह,लखविंदर सिंह लक्खा, मोहन मित्तल, सुरेश कुमार, विक्रम सैनी, मनदीप सैनी सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोग उपस्थित थे |
