मीनारएबेगमपुरा का जायजा लेने अचानक पहुंचे सरदार जसबीर सिंह गढ़ी
संतोषगढ़/ऊना, 13 फरवरी (राजबीर चोपड़ा): पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसबीर सिंह गढ़ी आज अचानक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब, स्थित मीनार-ए-बेगमपुरा का निरीक्षण करने पहुँचे। उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।
चेयरमैन के पहुंचने पर तप स्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान के मुख सेवादारों, चरण छोह गंगा के प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर चेयरमैन ने मीनार-ए-बेगम पुरा में चल रहे निर्माण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और प्रबंधकों से कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
मीडिया से बातचीत करते हुए सरदार जसबीर सिंह गढ़ी ने कहा कि मीनार-ए-बेगम पुरा आस्था और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य की पूरी रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर इसे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
इस दौरान गुरु घर के चेयरमैन डॉ. कुलवर्ण सिंह, प्रधान बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, चरण भारती, चौधरी जीत सिंह, रोशन लाल, बलजीत सिंह, बिंदर सिंह, सतपाल सिंह, गुरुमुख सिंह तथा चरण छोह गंगा के प्रधान संत बाबा सुरिंदर सिंह, संत कर्म चंद, बाबा गुरदयाल सिंह और लाडी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
