संधू अस्पताल, नवांशहर ने आधुनिक ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया

नवांशहर- संधू अस्पताल, नवांशहर में नए ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन करके उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया गया। इस अवसर पर जिला एसबीएस नगर की माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रिया सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा अस्पताल की प्रगति की बधाई दी। 
उद्घाटन समारोह में अस्पताल प्रशासक, विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा कर्मचारी तथा विशिष्ट अतिथियों सहित प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए संधू अस्पताल की सराहना की।
संधू अस्पताल के चीफ जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल ने कहा कि इस नए ऑपरेशन थियेटर के साथ संधू अस्पताल अपेंडिक्स, हर्निया, पित्त की पथरी, ट्यूमर आदि के मरीजों के लिए बेहतर ऑपरेशन सुविधाएं प्रदान करेगा। संधू अस्पताल के प्रशासक डॉ. जेएस संधू तथा डॉ. गुरजीत कौर संधू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल का यह एक और प्रयास है। उन्होंने अपना बहुमूल्य समय देने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश का विशेष आभार भी व्यक्त किया।