समृद्ध भारत परिषद ने होली महोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह मनाया
हिसार, 2 मार्च:- समृद्ध भारत परिषद द्वारा दिल्ली रोड़ स्थित शीश महल में होली महोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान विकास लाहौरिया ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम मनाने से आपस में भाईचारा बढ़ता है। समाज में एकता और सुदृढ़ होती है तथा आपस में प्रेम-प्यार की भावना बनी रहती है।
सचिव डॉक्टर अजीत कुमार ने बताया कि समारोह में 15 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए गोद लिया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर तिलक महता, संजीव शर्मा, विजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, तरुण बंसल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
