सेंट सोल्जर एजुकेशन ग्रुप द्वारा महान रक्तदाता भाई बरिंदर सिंह मसीती को सम्मानित किया गया
होशियारपुर- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा में डायरेक्टर इंद्र कुमार साहनी के नेतृत्व में स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर जहां स्कूल प्रबंधन के डायरेक्टर इंद्र कुमार साहनी द्वारा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा स्कूल में करवाई गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने स्कूल में अच्छा व्यवहार करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली क्षेत्र की शख्सियतों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनिल चोपड़ा ने पिछले दिन स्टेट अवार्ड प्राप्त करने वाले टांडा के डोनर इंचार्ज भाई वरिन्दर सिंह मसीती को विशेष सम्मान से सम्मानित किया तथा भाई मसीती द्वारा किए जा रहे कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। इस मौके पर संस्था ने डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ पंजाब डॉ. केवल सिंह काजल, किसान नेता जंगवीर सिंह दोआबा किसान कमेटी, एसएमओ डॉ. करण कुमार सैनी, प्रोफेसर के. कलोटी, डॉ. मीनाक्षी और अन्य शख्सियतों को सम्मानित किया।
