सचिन जैन बने हांसी तेरापंथ सभा के मीडिया प्रभारी
हांसी:– तेरापंथ सभा हांसी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न संस्थाओं व आम आदमी पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन को मीडिया प्रभारी का अहम जिम्मा सौंपा।
मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपे जाने पर सचिन जैन ने सभा के प्रधान सुभाष जैन व सभा की कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया व कहा कि समाज ने उन्हें जो प्रचार प्रसार व मीडिया से समन्वय जिम्मा सौंपा है वह उसे आचार्य तुलसी के आशीष से निभाने का भरसक प्रयास करेंगे और समाज की हर छोटी बड़ी गतिविधि को हांसी के हर नागरिक तक पहुंचाने का काम करेंगे
सचिन जैन को प्रभारी का जिम्मा सौंपने के पश्चात सभा के अध्यक्ष सुभाष जैन ने कहा कि सचिन जैन समाज का एक मजबूत कार्यकर्ता है व सामाजिक तथा मीडिया से मजबूत समन्वय को देखते हुए उन्हें मीडिया प्रभारी का जिम्मा दिया गया है और समाज उम्मीद करता है कि वह समाज की उम्मीदों से कही बेहतर कार्य करेंगे और तेरापंथ समाज का नाम करेंगे
