रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया लगाया मेडिकल कैंप
अंबाला- रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रीयल एरिया द्वारा प्रधान डॉ. जोगिंदर सिंह के सहयोग से स्थानीय वृद्धाश्रम में हेल्थ चेक-अप मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर रो. गुरुदेव सिंह देव थे। इस कैंप में 15 लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।
इनमें अधिकतर लोग बीपी, मधुमेह, हृदय संबंधी रोगों, शारीरिक व मानसिक कमजोरी आदि से पीड़ित हैं। 80 वर्षीय गज्जन सिंह घुटनों के दर्द से, 50 वर्षीय जीवन ज्योति मानसिक दुर्बलता से, जबकि योगिंदर (42) किडनी रोग से पीड़ित हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल जाने का परामर्श दिया गया।
इसके अलावा पवन कुमार शाही, सुशील, ज्ञान सिंह, महेश, सुमन, कृष्णा, लक्ष्मी व मिष्ठी को दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रो. दलीप मेहता, चाँद चावला व डॉली चोपड़ा मौजूद रहे।
