रिपुदमन सिंह रूप स्मृति समारोह 5 जून को
चंडीगढ़- प्रसिद्ध पंजाबी साहित्यकार और अधिवक्ता रिपुदमन सिंह रूप, जिनका हाल ही में निधन हो गया था, को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 'रिपुदमन सिंह रूप स्मृति समारोह' 5 जून 2026, शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान भवन, सेक्टर 35-ए, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री रूप का पार्थिव शरीर मेडिकल शोध कार्यों के लिए पी.जी.आई., चंडीगढ़ को सौंपा गया था।
कर्मचारी और लोक-संघर्षों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्री रूप ने पंजाबी साहित्य की झोली में अनेक कृतियां डाली हैं। जिनमें दो काव्य संग्रह - 'रानी रुत्त' और 'लालगढ़', चार कहानी संग्रह - 'दिल दी अग्ग', 'बहाने बहाने', 'ओपरी हवा' और 'पहु फुटाले तक', दो मिनी कहानी संग्रह - 'बदमाश' और 'खुरपा', तीन उपन्यास - 'झखड़ां विच झूलदा रुख', 'प्रीति' और 'तील्ला', लेख संग्रह - 'बन्ने चन्ने' और काव्य संपादन - 'धूड़ हेठली कविता' के अलावा अपनी देशी-विदेशी यात्राओं का संकलन 'पंछी झात' शामिल हैं।
