रिद्धि ने स्कूल गेम्स कराटे में मेडल जीता
होशियारपुर - स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा आयोजित 68वें पंजाब राज्य स्कूल गेम्स 2024-25 में जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा और जिला खेल समन्वयक जगजीत सिंह के दिशा-निर्देश पर जिला कराटे टीम होशियारपुर की टीम प्रभारी अजय कुमार और कोच के नेतृत्व में जालंधर में अभिषेक ठाकुर ने शिरकत की|
जिसमें लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग में कक्षा 7वीं की छात्रा रिद्धि सहगल ने -50 किलोग्राम भार वर्ग में अच्छा खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी को जिला शिक्षा अधिकारी धीरज वशिष्ठ ने सम्मानित किया।
