महिंदवाणी गुज्जरां में के बीच में गली की खस्ता हालत से परेशान लोग बीमारियां फैलने की आशंका

होशियारपुर:- गांव महिंदवाणी गुज्जरां में के बीच में गली की खस्ता हालत से परेशान लोगों ने गली को सरकार और प्रशासन तुरंत बनाने की मांग की है। जबकि सरपंच के पति का कहना है कि उसके पास ग्रांट आएगी तो गली बना जाएगी।
           गांव महिंदवाणी गुज्जरां में गांव के बीच गुरमीत के घर से गुरचरण तक की गली की खस्ता हालत है और दोनों और गंदे पानी के निकास के लिए नालियां भी ही है।  जिसके चलते पानी अक्सर गली में फैला रहता है।  जिससे लोगों का गली से गुजरना मुश्किल होता है। इसके इलावा गली में फैले गंदे पानी से मच्छर व मखियां होने से बीमारियां के फैलने की भी आशंका बनी हुयी है।
 गांव महिंदवाणी गुज्जरां के निवासी राम कुमार ने कहा कि पंचायत को 15वें वित कमीशन की ग्रांट कई बार आ चुकी है लेकिन इस गली की और ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होनों कहा 24 घंटे गली में गंदा पानी फैला रहता है। जिससे बीमरियां फैलने का खतरा बना हुआ यही।  इसके इलावा लोगों को गली से गुजरने दौरान भारी परेशानी का साहमना करने पड़ता है। हम मांग करते है कि गली को प्रशासन शीध्र बनाए।
सरपंच के पति बूटा राम ने सम्पर्क करने पर कहा कि ग्रांट आएगी तो गली बना दी जाएगी। इस सबंध में हल्का विधायक को और बीडीपीओ गढ़शंकर को कई बार बताया जा चूका है।