प्रो सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में सोमवार से नियमित कक्षाएं होंगी शुरू

हरोली/ऊना, 4 जुलाई (राजवीर चोपड़ा):- प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय, हरोली में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं का नियमित शिक्षण कार्य सोमवार, 6 जुलाई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होने की अपील की है।
महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, एमए तथा एमकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की नियमित कक्षाएं सोमवार से विधिवत शुरू होंगी। प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय का पालन करते हुए अध्ययन कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित उपस्थिति, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ही शैक्षणिक सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षण गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विद्यार्थी नियमित अध्ययन के माध्यम से उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करेंगे और महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।