विश्व क्षय रोग दिवस के मौके पर टीबी के 50 मरीजों को राशन किटें वितरित

होशियारपुर:- “जन-जन का रखें ध्यान, टी.बी. मुक्त भारत अभियान” के तहत आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल की अगुवाई में ट्रेनिंग सेंटर में 50 टी.बी. मरीजों को राशन किटें वितरित की गईं और इस दौरान टी.बी. के उन्मूलन के लिए एक जागरूकता पोस्टर भी जारी किया गया। इस मौके पर जिला टी.बी. अधिकारी डॉ. शक्ति शर्मा, डॉ. शमिंदर कौर, डॉ. सतीश पुनधीर (वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर), अखिलेश शर्मा (डायरेक्टर प्रोग्राम), जिला मास मीडिया अधिकारी तरसेम लाल, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी रविंदर जस्सल, हरजीत सिंह (डी.पी.सी.), नरेंद्र सिंह (डी.पी.सी.), सुखजीत कौर (डी.एन.एम.), कुलदीप सिंह (एस.टी.एस.), दीपक कुमार (एम.पी.एच.डब्ल्यू.सी.एम.), रेनू बाला (टी.बी. एच.वी.), नेहा धीमान और श्रुति सोनालिका ग्रुप की ओर से उपस्थित रहे।
टी.बी. कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए डॉ. मनदीप कमल ने बताया कि इस वर्ष यह दिवस “हाँ! हम टी.बी. को खत्म कर सकते हैं: भारत की अगुवाई में, जन भागीदारी से संचालित” विषय के तहत विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करना और टी.बी. से होने वाली मौतों को रोकना है। सरकार द्वारा 100 दिनों की टी.बी. मुक्त मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को भी टी.बी. उन्मूलन के लिए आगे आने की आवश्यकता है।
सिविल सर्जन ने बताया कि टी.बी. की बीमारी इलाज योग्य है, यदि समय पर उपचार कराया जाए। उन्होंने बताया कि एन.टी.ई.पी. के तहत राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में टी.बी. की जांच सुविधाएं, बलगम जांच और छाती का एक्स-रे मुफ्त उपलब्ध हैं। टी.बी. की सही और शीघ्र पहचान के लिए सभी जिलों में सी.बी.नेट और ट्रूनैट मशीनें स्थापित की गई हैं। हर प्रकार की टी.बी. का इलाज राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है।
इस मौके पर जानकारी देते हुए जिला टी.बी. अधिकारी डॉ. शक्ति शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा टी.बी. के प्रत्येक मरीज को उपचार के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत पौष्टिक आहार के लिए हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि भी दी जाती है। इसके तहत आज सोनालिका ग्रुप द्वारा 50 मरीजों को राशन किटें प्रदान की गईं।