जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया
गढ़शंकर, 16 जून- पिछले 13 वर्षों से कई जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन सामग्री वितरित करने वाली संस्था सपना मिशन ने आज कई जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।
संस्था के चेयरमैन पंडित रविंदर गौतम व महासचिव दलविंदर सिंह मनोचा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह राशन संस्था के सदस्य राज कुमार परती के नेतृत्व में वितरित किया गया।
इस अवसर पर पंडित दीन दयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी की बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा हरीश चंद्र मिश्रा की बेटी गरिमा मिश्रा विशेष रूप से सेवा करने के लिए शामिल हुई।
