रतिया टीचर ट्रस्ट द्वारा करवाया श्री सुखमणि साहिब पाठ का आयोजन

रतिया, 01 दिसबंर:- गुरद्वारा श्री गुरु ग्रन्थ साहिब पुराना बाज़ार रतिया में आज सुबह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित व दी रतिया टीचर ट्रस्ट की नई शुरुआत को लेकर श्री सुखमणि साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के प्रधान हरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रतिया क्षेत्र के प्राइवेट व सरकारी अध्यापकों ने इस धार्मिक कार्यक्रम शिरकत की गई। 
गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी जसवंत सिंह व रूपेश सिंह द्वारा सुखमणि साहिब किया गया।  क्षेत्र की सुख समृद्धि व आपस में भाईचारे को कायम रखने की अरदास की गई। ट्रस्ट की मीडिया प्रभारी गुरचरन सिंह ने  ट्रस्ट के उद्देश्य को लेकर कहा सरकारी व निजी अध्यापकों का आपस में भाईचारो को कायम रखना व सुख-दुख व अन्य समस्याओं में एक दूसरे का साथ देना। 
अध्यापकों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करना जैसे श्रेष्ठ कार्य करने वाले अध्यापकों को विशेष सम्मानित करना व  शिक्षा व खेलो एवं एक्टिविटी में श्रेष्ठ रहने वाले बच्चों को भी सम्मानित करना और अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना जैसे कार्य किए जाएंगे। 
ट्रस्ट के उप्रधान अमन अरोड़ा, महासचिव खविदर शर्मा, सचिव वीरपाल कलोठा, कोषाध्यक्ष हरविदर सिंह, उपकोषाध्यक्ष मोहन सैनी, सलाहाकार-रिम्पी ढिल्लो, मनमोहन खोखर, अजय कुमार, निरंजन सिंह, मीडिया प्रभारी गुरचरण सिंह,अक्षय अरोड़ा, बिट्टू सिंह, सदस्य जगमीत सिंह, संजय सैनी, सुखविंदर खोखर,राजपाल पन्नू, राम सिंह, संदीप अरोड़ा, मनोज़ कुमार, गुलशन कुमार व अन्य अध्यापक मौजूद रहे।