पार्क ग्रेशियन अस्पताल मोहाली में दुर्लभ 5 किलो का थायराइड ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया
चंडीगढ़:- पार्क ग्रेशियन अस्पताल, मोहाली में डॉक्टरों ने 65 वर्षीय महिला मरीज के सफलतापूर्वक 5 किलो का दुर्लभ थायराइड ट्यूमर सफलतापूर्वक रिमूव किया।
मरीज को पिछले कुछ महीनों से गर्दन में लगातार बढ़ती सूजनए खाना निगलने में कठिनाई, आवाज में भारीपन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ. संदीप कुक्कड़ ने बताया कि शुरुआत में एक छोटी सी सूजन थी जो धीरे-धीरे वर्षों में जानलेवा स्थिति में बदल गई, जिससे महत्वपूर्ण नसों और रक्त वाहिकाओं पर गंभीर दबाव पड़ रहा था।
मामले की उच्च जोखिम वाली प्रकृति और जटिलता के कारण मरीज को पहले कई अस्पतालों में सर्जरी से मना कर दिया गया था। पार्क अस्पताल में ऑन्को-सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, ईएनटी, न्यूक्लियर मेडिसिन और गहन चिकित्सा इकाई के विशेषज्ञों की एक मल्टीडिसीप्लिनरी टीम ने सुरक्षित और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के लिए क्लोज़ कोऑर्डिनेशन से काम किया।
डॉ गिरधर गोपाल और डॉ सिद्धार्थ गर्ग द्वारा रोगी की सफल टोटल थायरॉयडेक्टॉमी और लिम्फ नोड डिसेक्शन सर्जरी से बड़े ट्यूमर को पूरी तरह से हटा दिया गया। ऑपरेशन के बाद की देखभाल मुख्य गहन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ दीपक खंडूजा और उनकी टीम की देखरेख में की गई।
डॉ. संदीप कुक्कड़ ने कहा, ऐसे जटिल मामलों के प्रबंधन में समय पर निदान और मल्टीडिसीप्लिनरी टीम दृष्टिकोण महत्वपूर्ण हैं। उचित योजना और समन्वित देखभाल से उच्च जोखिम वाली स्थितियों का भी सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।
थायराइड संबंधी जटिलताओं से बचने के उपाय:
Ø गर्दन में लगातार सूजन को नजरअंदाज न करें-जल्दी डॉक्टर से सलाह लें
Ø निगलने, सांस लेने में कठिनाई या आवाज़ में बदलाव जैसे लक्षणों पर ध्यान दें
Ø डर के कारण इलाज में देरी न करें, क्योंकि समय पर इलाज से जटिलताओं को रोका जा सकता है
Ø नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाएं, खासकर अगर सूजन धीरे-धीरे बढ़ रही हो
Ø स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और पर्याप्त आयोडीन युक्त संतुलित आहार लें
Ø अगर लक्षण कुछ हफ्तों से ज़्यादा समय तक बने रहें तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से सलाह लें
Ø बताई गई सभी दवाओं और इलाज के बाद की देखभाल संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन करें
Ø हमेशा मल्टीडिसीप्लिनरी विशेषज्ञता वाले उन्नत केंद्रों में ही इलाज करवाएं
