बुडैल व सेक्टर 45-46 की रामलीला समितियों द्वारा समाजसेवियों का सम्मान

चंडीगढ़: बुडैल और सेक्टर 45-46 की विभिन्न रामलीला समितियों ने एक विशेष समारोह के दौरान समाजसेवी सुरिंदर सिंह बुडैल, उनकी धर्मपत्नी जसविंदर कौर और रामनिवास बांसल को सम्मानित किया।
यह समारोह ओल्ड रामलीला क्लब बुडैल, श्री राम जानकी सेवा मंडल सेक्टर 45 और श्री बदरी केदार रामलीला समिति सेक्टर 45-46 द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अनिल कुमार, वाइस चेयरमैन श्याम लाल, प्रधान गुरदियाल, मनोहर लाल, रविंदर कुमार, विपिन कुमार, भूपिंदर शर्मा और बृज मोहन सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में बोलते हुए सुरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ की जनता को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं और रामलीला आयोजनों को जन-उत्साह और आस्था का प्रतीक बताया। विभिन्न सेक्टरों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रामलीला व दशहरा उत्सव का आनंद लिया।