राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने मेयर व पार्षद का किया सम्मान
हिसार, 26 मार्च : राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के आग्रह पर आयोजित बैठक में नगर निगम हिसार के महापौर प्रवीण पोपली व वार्ड तीन की पार्षद ज्योति सुनील वर्मा के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। महापौर प्रवीण पोपली ने अपने संबोधन में कहा कि देश के संसाधनों की बचत करना, हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि जैसे हम अपने घर के लिए बचत करते हैं, ठीक उसी प्रकार देश के लिए भी बचत करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि गैस सिलेंडर सामान्यतः 30 दिन चलता है तो उसे 45 दिन तक चलाने का प्रयास करें। साथ ही शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपनी रूपरेखा भी प्रस्तुत की तथा नगर में चल रहे विकास कार्यों के लिए समय सीमा की जानकारी दी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान महेश चौधरी ने भी अपने विचार रखते हुए सभी का अभिवादन किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रवि मेहता, महासचिव सुभाष आहूजा, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र बजाज, कैशियर दर्शन खुराना, सह सचिव प्रदीप सचदेवा, उपप्रधान सुशील गोयल, सरपरस्त जगदीश कटारिया, राजेंद्र गखड़, गुलशन कामरा, सुभाष काठपाल, जगदीश सेठी, कमल अरोड़ा, हरीश, नितिन बांगा, दीपक अग्रवाल, मोनू बजाज, विकास लाहौरिया, केशव अरोड़ा, संजीव राजपाल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
