पर्पल डे मिर्गी एक मैनेजेबल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एक्सपर्ट

बठिंडा:- “मिर्गी एक मैनेजेबल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, फिर भी सामाजिक कलंक और जागरूकता की कमी अक्सर रोगियों को समय पर उपचार कराने से रोकती है। पर्पल डे पर, लोगों को यह शिक्षित करना महत्वपूर्ण है कि मिर्गी न तो संक्रामक है और न ही मानसिक बीमारी। उचित चिकित्सा देखभाल से, रोगी पूरी तरह से सामान्य जीवन जी सकते हैं।”
वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजी-मैक्स अस्पताल बठिंडा, डॉ. पल्लव जैन ने कहा, “सीजर  को नियंत्रित करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए शीघ्र निदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बार-बार सीजर  पड़ना, अचानक भ्रम या बेहोशी जैसे लक्षणों को अनदेखा करने से उपचार में देरी हो सकती है और जोखिम बढ़ सकते हैं। न्यूरोलॉजिस्ट से समय पर परामर्श लेने से बहुत फर्क पड़ सकता है।”
पर्पल डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, डॉ. जैन ने सीजर  के प्रबंधन से जुड़े आम मिथकों को भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा, “सीजर  के दौरान, लोग अक्सर रोगी को बांधने या उसके मुंह में कुछ डालने जैसे गलत कार्य करते हैं, जो हानिकारक हो सकते हैं। सही तरीका यह है कि व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उसे एक तरफ करवट दिलाई जाए और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता ली जाए।”