पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगा विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

ज़ीरकपुर (एस.ए.एस. नगर), 17 मार्च: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों और निवेशकों के लिए अनुकूल एवं मित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पंजाब स्टेट ट्रेडर्स’ कमीशन के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर के साथ आज ज़ीरकपुर में व्यापारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की।
विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब स्टेट ट्रेडर्स’ कमीशन हल्का स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है ताकि व्यापारियों को आ रही समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर से ही सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और व्यापारिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने के लिए वचनबद्ध है।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि कमीशन सरकार और व्यापारियों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से नोट किया गया है और संबंधित विभागों को दो सप्ताह के भीतर उनके समाधान के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मामलों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी ताकि व्यापारियों को समय पर राहत मिल सके और कारोबार करना और आसान बने।
बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा टैक्सेशन, नगर परिषद सेवाओं, पुलिसिंग, नागरिक सेवाओं तथा अन्य नियामक प्रक्रियाओं से संबंधित कई मुद्दे उठाए गए। इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों को दो सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर चेयरमैन जिला ट्रेडर्स’ कमीशन मोहाली रणजीत पाल सिंह; वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान; हल्का डेराबस्सी ट्रेडर्स’ कमेटी के चेयरमैन अजय कुमार; एस.डी.एम. डेराबस्सी अमित गुप्ता; डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस डेराबस्सी एवं ज़ीरकपुर; असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स एस.ए.एस. नगर-3; नगर परिषद डेराबस्सी, लालड़ू एवं ज़ीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी; तहसीलदार/नायब तहसीलदार ज़ीरकपुर एवं डेराबस्सी; एस.एच.ओ. पुलिस स्टेशन ज़ीरकपुर, डेराबस्सी एवं लालड़ू; ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी डेराबस्सी; सहायक फूड सप्लाई अधिकारी डेराबस्सी; लेबर इंस्पेक्टर ज़ीरकपुर एवं डेराबस्सी; सब-डिविजनल अधिकारी पी.एस.पी.सी.एल., जल आपूर्ति एवं स्वच्छता तथा लोक निर्माण विभाग; जनरल मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र एस.ए.एस. नगर; तथा सीनियर मेडिकल अधिकारी डेराबस्सी एवं ज़ीरकपुर उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में यह आश्वासन दिया गया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, जिससे व्यापारिक वर्ग का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।