पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ऐतिहासिक कदम – हरचंद सिंह बरसट

मोहाली, 9 जुलाई, 2025 – आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की ओर से पंजाब के लोगों को ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का तोहफ़ा दिया गया है, जिसके तहत पंजाब के 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा। यह योजना पंजाब के लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्तमंत्री सेहत योजना बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। यह पहल ही राज्य सरकार की लोक कल्याण के लिए सेहत सेवाओं को मजबूत करने की वचनबद्धता को दर्शाती है।
पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे राज्य में सेहत ढांचे को मजबूत करने और हर नागरिक तक अच्छी सेहत सेवाएं पहुंचाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने पर ज़ोर दिया जा रहा है। लोगों को उनके घरों के पास मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरे पंजाब में आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए हैं।
स. बरसट ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को हर तरह की सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य बीमारियों की रोकथाम और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए वचनबद्ध है और भविष्य में भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।