पंजाब गतका एसोसिएशन (रजि.) की जिला इकाई की बैठक आयोजित
एसएएस नगर, 20 मार्च - गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब गतका एसोसिएशन (रजि.) की जिला इकाई की एक बैठक जिला अध्यक्ष अकविंदर सिंह गोसल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि खालसा पंथ के स्थापना दिवस वैसाखी के अवसर पर 13 अप्रैल को गुरुद्वारा अंब साहिब, फेज 8, मोहाली में दूसरी भव्य विरसा संभाल गतका प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
श्री अकविंदर सिंह गोसल ने बताया कि शाम चार बजे से रात दस बजे तक चलने वाले इस विरासत संरक्षण गतका मुकाबले में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की टीमें अपना जौहर दिखाएंगी। गतका को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी टीम को पंद्रह हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विरसा संभाल गतका प्रतियोगिता के टीम डेमो तथा व्यक्तिगत फाइट (लाठी) मुकाबलों में प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाली टीमों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में एसोसिएशन के महासचिव दविंदर सिंह जुगनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगतार सिंह जग्गी, वित्त सचिव अमरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, हरमनजोत सिंह जंटपुर, राजवीर सिंह, तलविंदर सिंह देसूमाजरा, अमनदीप सिंह लालरू व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
