पुनीत पोपली सह सचिव व प्रमोद वशिष्ठ बने उपप्रधान

हांसी:– एचएसईबी वर्क यूनियन की सब यूनिट सिसाय का चुनाव शुक्रवार को हुआ। जिसमें लाइन मैन सतीश लोहान को प्रधान व प्रमोद वशिष्ठ को उपप्रधान चुना गया। एएसएसए सुमंत सिंह को सचिव, एसए पुनीत कुमार को सह सचिव, एलडीसी मंजीत यादव को कैशियर, एएलएम आशीष लोहान को संगठनकर्ता चुना गया। नव नियुक्त उपप्रधान प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि सर्व सम्मति से चुनाव हुआ। वह अब कर्मचारियों के हित में आवाज उठाएंगे।