पुनीत गुप्ता ने जरूरतमंदों को लंगर बांटा
पटियाला 09 जनवरी:- समाज सेवक पुनीत गुप्ता ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और लंगर वितरित किया। पुनीत गुप्ता एक प्रख्यात समाजसेवी हैं, जो गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता दिल खोलकर करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा ही उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी को गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि जब परमात्मा ने उन्हें समर्थ बनाया है तो यह उनका कर्तव्य बनता है कि वे जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करें।
पुनीत गुप्ता पिछले लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने उल्लेखनीय सेवा निभाई, जिसके चलते उन्हें दिल्ली और मुंबई की बड़ी संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया गया। इसके बाद से वे विशेष रूप से सर्दियों में रिफ्लेक्टर लगाने, मैडीकल कैंप आयोजित करने और अन्य सामाजिक सेवा कार्य बड़े स्तर पर करते आ रहे हैं। इस मौके पर श्री भगवानदास गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
