मेरे हलका वासियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाना है मेरा कर्त्तव्य डॉ ईशांक कुमार

होशियारपुर:- अपने चब्बेवाल पार्टी कार्यालय में अपने हलका वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते एवं सुलझाते हुए विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों को सभी संभव सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरा कर्तव्य है और वह इस दिशा में कार्यान्वित हैं।
 इस अवसर पर चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गावों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव विधायक से सांझे किये। इस दौरान नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों, सार्वजनिक सेवाओं तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। 
 डॉ. ईशांक कुमार ने पुलिस एवं प्रशासनिक कार्यों से सम्बंधित मुद्दों पर उसी वक़्त अधिकारियों से बात कर लोगों की मुश्किलों को हल करवाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
 उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उनकी तरफ से प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। विधायक ने दोहराया कि जनकल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की समस्याएं हल करने एवं उनके सुझावों को सुनने के लिए वह सदैव तत्पर हैं।