जेलों में बंद सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारा गेट पर रोष मुज़ाहरा

नई दिल्ली, 07 मई, 2026:- कौमी इंसाफ मोर्चा, मोहाली व यूनाइटेड अकाली दल, चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से जेलों में बंद सजा पूरी कर चुके  सिखों की रिहाई के लिए आज दिल्ली में श्री बंगला साहिब गुरुद्वारा से रोष मुज़ाहरा किया। करनैल सिंह पंजोली ने अरदास करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को संसद तक प्रदर्शन मार्च करने की कहा। जैसे ही रोष मार्च गुरुद्वारा के गेट पर पहुंचा, पहले से ही सैकड़ों की गिनती में हाज़िर दिल्ली पुलिस ने उनको गिरफ्तार करके दिल्ली के अलग अलग पुलिस स्टेशनों में बसों द्वारा ले गए।  शाम को 5.30 बजे तक उक्त कार्यकर्ताओं को छोड़ा नहीं गया था। 
गिरफ्तार हुए मुख्य गुरदीप सिंह बठिंडा प्रेसिडेंट यूनाइटेड अकाली दल, बापू गुरचरण सिंह कौमी इंसाफ मोर्चा, करनैल सिंह पंजोली मेंबर SGPC, पाल सिंह फ्रांस, कन्वीनर कौमी इंसाफ मोर्चा, गुरिंदर सिंह   भंगू, शेर ए पंजाब मोर्चा किसान  यूनियन,  रछपाल सिंह चंडीगढ़ सीनियर मीत  प्रधान, यूनाइटेड अकाली दल, अंग्रेज सिंह बूटेवाला, किसान संघर्ष कमेटी, कोट बुड्ढा, रेशम सिंह नरेगा, बलविंदर सिंह काला जाड़ साहिब, तजिंदर पाल सिंह,  अरविंदर सिंह मलोया, पाल सिंह घड़ुआं, गुरिंदर सिंह बाजवा समेत अंदाजन 50 के करीब कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 
जिन्होंने बीजेपी की  सरकार के खिलाफ नारे लगाए व कहा कि सरकार सिखों के साथ हमेशा धक्का करती है जो अब भी कर रही है। कहा कि जब लंबे समय से जेलों में बंद सिख कैदियों की सजाएं पूरी हो चुकी है तो सरकार उनको छोड़ क्यों नहीं रही। यह बेइंसाफी है। सिखों के साथ धक्का हो रहा है।