प्रोजेक्ट ग्रीनवॉच पेक के युवा छात्र कर रहे हैं क्लाइमेट मूवमेंट का नेतृत्व
चंडीगढ़: 01 दिसंबर, 2025- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ को यह बताते हुए बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है, कि पेक यूनाइटेड नेशंस मिलेनियम फैलोशिप 2025 के लिए चयनित संस्थानों में शामिल किया गया है। यह मान्यता दुनिया भर के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ कैम्पस को अत्यंत प्रतिस्पर्धी मूल्यांकन के बाद प्रदान की जाती है। यूएनएआई (यूनाइटेड नेशंस अकादमिक इम्पैक्ट) और एमसीएन (मिलेनियम कैम्पस नेटवर्क) द्वारा संचालित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के तहत, पेक के मिलेनियम फैलोस ने प्रोजेक्ट ग्रीनवॉच की शुरुआत की, जो एसडीजी 13: क्लाइमेट एक्शन को आगे बढ़ाने के लिए युवा नेतृत्व वाली एक प्रभावशाली पहल है।
कैम्पस एम्बेसडर तन्मय वशिष्ठ और प्रशम नरांजे के नेतृत्व में, इस टीम में समर्पित परिवर्तनकारी, जिनमें अन्वय वहल, ओजस्व चोहान, नायसा बग्गा, आर्यन सिंगला, राघव अरोड़ा, यश गोयल, वाणी गर्ग, अवि सिन्हा, अतीश्या जिंदल, रोहन वशिष्ठ, ऋशव राय, माधव गुप्ता, आर्या अरोड़ा, दक्ष मेहला, उत्कर्ष तिवारी, आविरल बिष्ट, कुशाग्र अबान, रिजुल, और ऋतिष वर्मा शामिल हैं। प्रोफेसर नवनीत कौर ने फैकल्टी कोऑर्डिनेटर के रूप में छात्रों का असाधारण रूप से समर्थन किया।
हाल ही में पंजाब और हिमाचल प्रदेश में विनाशकारी बाढ़, तापमान में बदलाव और अप्रत्याशित मौसम चक्र देखने को मिले हैं। जलवायु परिवर्तन के इन चिंताजनक प्रभावों को देखते हुए, इन फेलोस ने प्रोजेक्ट ग्रीनवॉच की कल्पना की, जिसका मूल विचार था: जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण।
फैलोस ने सेक्टर 33, 19, 15-सी, और 16 के सरकारी स्कूलों में माई भारत चंडीगढ़ और एनएसएस के सहयोग से जलवायु जागरूकता सत्र आयोजित किए। छात्रों ने कहानी कहने, दृश्य मॉडल, वास्तविक जीवन के उदाहरण और संरचित चर्चाओं के माध्यम से जलवायु विज्ञान को समझा। सत्रों में पेंटिंग प्रतियोगिताएं और जलवायु परिवर्तन से संबंधित क्विज़ भी शामिल किए गए, ताकि सीखने का अनुभव रोचक और इंटरैक्टिव हो। इसके साथ ही, “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से जागरूकता को प्रैक्टिकल रूप में बदला गया, जिसमें छात्रों ने पौधे लगाकर पर्यावरणीय जिम्मेदारी का अभ्यास किया।
साथ ही, पेक के एमसीएन नेटवर्क ने एसडीजी मैपिंग, प्रोजेक्ट डिज़ाइन, नैतिकता, टीमवर्क और रिफ्लेक्शन पर नेतृत्व विकास सत्र आयोजित किए, जिससे फैलो एक उद्देश्यपूर्ण और जिम्मेदार नेता के रूप में सशक्त बने।
आज, प्रोजेक्ट ग्रीनवॉच केवल एक पहल नहीं बल्कि एक आंदोलन है, जो छात्रों, स्कूलों और युवा नेताओं को जलवायु प्रतिरोधकता बनाने के लिए एकजुट करता है। यह पेक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, कि वह ऐसे इंजीनियर तैयार करता है, जो जिम्मेदारी से इनोवेट करें और वैश्विक जागरूकता के साथ नेतृत्व करें।
फैलोशिप जारी रहने के साथ, पेक के मिलेनियम फैलोस एक मजबूत उद्देश्य की भावना के साथ आगे बढ़ते हैं। इस टीम ने विचारक, नेता और परिवर्तनकारी के रूप में मिलकर कार्य किया, यह साबित करते हुए, कि छोटे-छोटे कदम भी सार्थक परिवर्तन की शमा जला सकते हैं।
