प्रिंसिपल बहादुर सिंह गोसल ने अपनी 122वीं पुस्तक डॉ गुरप्रीत कौर मान को भेंट की
चंडीगढ़:- चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित हयात सेंट्रिक होटल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विश्व पंजाबी प्रचार सभा, चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रिंसिपल बहादुर सिंह गोसल द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. गुरप्रीत कौर मान (पत्नी, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान) को उनकी 122वीं पुस्तक 'मिट्ठियां-मिट्ठियां रब्ब नूं चिट्ठियां' (रब को लिखे मीठे पत्र) भेंट की गई। प्रसिद्ध साहित्यकार प्रिंसिपल गोसल ने डॉ. गुरप्रीत कौर मान को बताया कि यह उनके द्वारा संपादित पंजाबी की एक बहुत ही दिलचस्प पुस्तक है, जिसमें 25 प्रसिद्ध लेखकों-लेखिकाओं द्वारा ईश्वर को लिखे गए पत्रों के रूप में लेख शामिल किए गए हैं।
इस अवसर पर उनके साथ दिशा फाउंडेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष हरदीप विर्क और श्रीमती बलजिंदर शेरगिल सहित अन्य प्रबंधक भी शामिल थे। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने पुस्तक की शानदार साज-सज्जा की प्रशंसा की और संस्था की ओर से प्रिंसिपल बहादुर सिंह गोसल को एक पौधा देकर सम्मानित किया।
प्रिंसिपल गोसल ने बताया कि इस अनोखी पुस्तक में भूपिंदर भागोमाजिरिया, बहादुर सिंह गोसल, राज कुमार साहोवालिया, जसविंदर सिंह कैनौर, बाबू राम दीवाना, अमरजीत बठलाणा, गुरदर्शन सिंह मावी, मंदिर गिल साहिबचंदिया, प्यारा सिंह राही, चरणजीत कौर बाठ, राजिंदर सिंह धीमान, डॉ. पन्ना लाल मुस्तफाबादी, कृष्ण राही, बलजिंदर कौर शेरगिल, मंजू शारदा, डॉ. रविंदर सिंह लुबाणा, जगतार सिंह जोग, दर्शन सिंह सिद्धू, रणजोध सिंह राणा, अवतार सिंह मेहतपुरी, सुधा जैन 'सुदीप', सुखविंदर कौर 'आही', मनजीत कौर मीत, अमनप्रीत कौर और सुरजीत सुमन जैसे उल्लेखनीय लेखकों के लेख शामिल हैं। उन्होंने इन सभी लेखकों-लेखिकाओं का विशेष आभार व्यक्त किया और उन्हें बेहतरीन लेखों के लिए बधाई दी।
