प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया- कनौजिया

हिसार:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर शक्ति केंद्र स्तर पर "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के शासन में देश पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन चुका है।
जिससे प्रत्येक देशवासी गौरवान्वित महसूस करता है। कनौजिया ने कहा कि वर्तमान भारत अपनी रक्षा नहीं करता, बल्कि दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारता है। आज भारत ने जल, थल, वायु और अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता तनुज खुराना ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में गरीब, मजदूर, किसान, नौकरीपेशा, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग शांति और सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं। 
इसके अलावा खुराना ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण, अनुच्छेद 370 की वापसी, किसानों के खातों में रुपये डालना तथा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व व क्रांतिकारी कदम विकसित भारत की पहचान हैं। 
इस अवसर पर पार्षद सुनील सैनी (मंत्री), संदीप सैनी, विक्रम ढींगरा, संजय जैन, पवन कुमार, सुमित खुराना, मदन लाल, रामचंद्र सैनी, अशोक कुमार, मोनू व गुलाब सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।