प्रेस क्लब हरोली ने डिप्टी सीएम का जताया आभार

हरोली/ऊना, 20 फरवरी (नारायण प्रभाकर):- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा प्रेस क्लब हरोली को सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 51,000 रुपये की राशि प्रदान किए जाने पर क्लब पदाधिकारियों ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
डिप्टी सीएम ने प्रेस क्लब हरोली के प्रधान नारायण प्रभाकर, नवीन महे और नितीश शर्मा को चेक भेंट करते हुए क्लब की सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका तथा जनहित के कार्यों में निरंतर सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रेस क्लब हरोली द्वारा जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष नारायण प्रभाकर ने उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहयोग क्लब के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब हरोली भविष्य में भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करता रहेगा। साथ ही, क्लब द्वारा शीघ्र ही एक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
प्रेस क्लब हरोली के मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, अध्यक्ष नारायण प्रभाकर, महासचिव नवीन महेश, मुख्य सलाहकार राजन चब्बा, सलाहकार एम.आर. पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, उपाध्यक्ष नितीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव राणा, संगठन सचिव नरेश सिंघा, कार्यालय सचिव सुलिंदर चोपड़ा तथा प्रेस सचिव पंकज चोपड़ा सहित सभी सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए आभार प्रकट किया।