10 अप्रैल को होने वाले मातपिता पूजन दिवस की तैयारियां जारी
मोहाली:- मात-पिता गोधाम ट्रस्ट द्वारा बनूड़-अंबाला रोड पर गांव खल्लौर, जिला मोहाली में मात-पिता गोधाम महातीर्थ में 10 अप्रैल को होने वाले मात-पिता पूजन दिवस के शुभ अवसर को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ चल रही हैं।
गौधाम के सभी कार्यकारी सदस्य एवं सेवकगण तन-मन-धन से सेवा में जुटे हुए हैं, ताकि इस पावन दिवस को भव्य और दिव्य रूप दिया जा सके।
ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी गोचर दास ज्ञान ने ने बताया कि “ॐ गौ मातृ पितृ चरण कमलभ्यो नमः” इस पावन मंत्र द्वारा मात-पिता पूजन दिवस पर विधिवत पूजन किया जाएगा। इस दिव्य मंत्र के माध्यम से हम सभी मात-पिता एवं गौमाता के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा, भक्ति और समर्पण अर्पित करेंगे।
गोचर दास ज्ञान ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मात-पिता के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें और इस महान आयोजन का हिस्सा बनें।
