सरकार द्वारा जारी की गई प्राथमिक अधिसूचना प्रदीप कुमार

करनाल, 30 दिसंबर:-  एसडीएम करनाल प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत, कुन्जपुरा, बजीदपुर तथा नलवीकलां, जिला करनाल के क्षेत्र को सम्मिलित करके नगर पालिका, कुन्जपुरा का दर्जा देने बारे सरकार द्वारा 8 दिसंबर 2025 को प्राथमिक अधिसूचना जारी की गई है।  
जो भी व्यक्ति उपरोक्त अधिसूचना से सम्बन्धित कोई आपत्ति एवं सुझाव देना चाहता है तो लघु सचिवालय करनाल के उपमंडल अधिकारी (ना0) के कार्यालय में कमरा नं0-02, दिनांक 18 जनवरी 2025 तक दे सकता है ताकि आपत्ति एवं सुझावों पर सुनवाई की जा सके। 
उपरोक्त अधिसूचना की कॉपी कोई भी नागरिक उप-निगमायुक्त, नगर निगम, करनाल के कार्यालय के कमरा नं0- 212 एवं उपमंडल अधिकारी (ना0), करनाल के कार्यालय के कमरा नं0- 02 से प्राप्त कर सकता है।