पीएलजिंदल कान्वेंट स्कूल में प्री फैक्टोरियल बोर्ड का किया गठन

रतिया, 1अगस्त:- पी.एल.जिंदल कान्वेंट स्कूल में अंतर्सदनीय संस्कार समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में हैड गर्ल ऑफ स्कूल, हैड ब्वाय ऑफ स्कूल, सभी सदनों के कप्तान, उप कप्तान  स्पोर्ट्स कैप्टन, कल्चरल कैप्टन व प्रीफैक्ट चुने गए। सबसे पहले मुख्य प्रबंधक तरसेम जिंदल, मोहन जैन व प्रिंसिपल मोना तनेजा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया व उसके बाद स्कूल में  कक्षा ग्यारहवीं के छात्र कुलदीप पुत्र श्री अमरनाथ को हेड ब्वाय चुना गया व कक्षा ग्यारहवी की छात्रा नवरीत कौर पुत्री श्री बलदेव सिंह हैड गर्ल के रूप में चुनी गई।इसके साथ-साथ सभी सदनों के कप्तान , उप कप्तान व प्रीफैक्ट भी घोषित किए गए।
अरावली सदन की कप्तान बारहवीं की  प्रिया गर्ग को व  उपकप्तान नौवी की प्रभजोत कौर को बनाया गया। हिमालय सदन में कप्तान बारहवीं की  जैसमीन कौर व उपकप्तान भी बारहवीं की गजलदीप को बनाया गया। नीलगिरी सदन में कप्तान ग्यारहवीं की आकृति व ग्यारहवीं की ही  ज्योति कौर को उपकप्तान बनाया गया।शिवालिक सदन में कप्तान बारहवीं की  सोनिका व उपकप्तान  ग्यारहवी की मुस्कान  को बनाया गया।सभी सदनों के कप्तान व उप कप्तान के लिए फिर से लङकियों ने ही बाजी मारी। इसके साथ-साथ सभी सदनों के 8-8 प्रीफैक्ट सदस्य भी चुने गए।
 स्कूल के मुख्य निदेशक तरसेम जिंदल, मोहन जैन व प्रिंसिपल मोना तनेजा द्वारा इन सभी विद्यार्थियों को इनसे संबंधित  बैचों से सम्मानित भी किया गया व संदेश भी दिया गया कि इन सभी विद्यार्थियों ने अपने साथ-साथ अपने साथियों को भी प्रेरित करना है कि हम स्कूल में पूरे अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे।इन सभी विद्यार्थियों ने भी शपथ ली कि वे स्कूल के प्रति ईमानदारी व अपने कर्तव्य का पालन करेंगे व अन्य छात्रों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। 
स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य तरसेम जिंदल, मोहन जैन और प्रिंसिपल मोना तनेजा द्वारा सभी को संबोधित करते हुए उन्हें ईमानदारी से प्रयास करने व दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने के लिए शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से छात्रों में नेतृत्व करने की प्रवृत्ति का विकास होता है व जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है , इसलिए स्कूल समिति द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।