प्रवेश लंबोरिया बने युवा मोर्चा हांसी के जिला सचिव

हिसार:– युवा मोर्चा हांसी ने अपने संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रवेश लंबोरिया को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके समर्पण, नेतृत्व कौशल और संगठन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान है।
प्रवेश लंबोरिया ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 2014 में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके की।उनकी मेहनत और निष्ठा ने उन्हें 2019 में बरवाला मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी तक पहुंचाया। इसके बाद 2024 में उन्हें बरवाला मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए अब उन्हें हांसी युवा मोर्चा का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर प्रवेश लंबोरिया ने पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, हांसी के विधायक विनोद भयाना, हांसी जिले के प्रभारी दीपक शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और जिला अध्यक्ष सुखविंदर जाखड़ का धन्यवाद किया।
प्रवेश लंबोरिया ने कहा“मुझे संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं नेतृत्व का आभारी हूँ। मैं पूरी निष्ठा से संगठन के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करूंगा।”