सतगुरु कबीर महाराज जी का प्रकट दिवस दशमेश नगर में मनाया गया

लुधियाना:- डॉ. बी.आर. आंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी दशमेश नगर और मीम भीम खालसा संगठन के सहयोग से सतगुरु कबीर महाराज जी का प्रकट दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। 
समागम में विशेष तौर पर पहुंचे लखविंदर सिंह (चेयरमैन), मेवा सिंह सलेमपुर, जतिंदर सिंह मलकपुर, डॉ. बी.आर. आंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के प्रमुख गुर प्रसाद और मीम भीम खालसा संगठन के सूबा प्रधान हरदेव सिंह बोपाराय ने बताया कि हमें गुरुओं और पीरों के जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को गुरुओं-पीरों के बारे में जानकारी मिल सके।
इस मौके पर अन्यों के अलावा मेवा सिंह सलेमपुर, जतिंदर सिंह मलकपुर, संतोख सिंह बोपाराय, मेजर सिंह मलकपुर, राम सेवक मोरिया, मास्टर सुरिंदर सिंह गिल, मनवीर सिंह हंबड़ा, प्रवीन कुमार, सर्वेश कुमार, गुरुअंश दीप सिंह मंगली आदि उपस्थित थे।