श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभातफेरियों की हुई शुरुआत

रतिया, 7 दिसम्बर:- दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभातफेरी सेवा सोसायटी द्वारा संगत के सहयोग से आज प्रभातफेरियों की शुरुआत की गई। संगत गुरूद्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब पुराना बाजार से प्रभातफेरी में शामिल होकर शब्द गायन करते हुए सेवक परिवार जगरूप सिंह के मेन बाजार स्थित निवास स्थान पर पहुंची। इस अवसर पर रागी सिंह भाई भोला सिंह द्वारा संगत को शब्द कीर्तन से जोड़कर निहाल किया। 
इस मौके पर सरबत के भले की अरदास ग्रंथी बाबा किशन सिंह द्वारा की गई। निशान साहिब की सेवा जरनैल सिंह ने वाहिगुरु का जाप करते हुए अदा की। जानकारी देते हुए सोसाइटी सदस्य हरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभातफेरी सेवा सोसायटी द्वारा हर वर्ष शहर में प्रभातफेरियां निकाली जाती है और जिसमें संगत बढ़ चढ़ कर शामिल होती है।
 उन्होंने बताया कि यह प्रभातफेरियां 3 जनवरी तक जारी रहेगी व जिसमें संगत बढ़ चढ़ कर शामिल होगी। इस मौके पर जरनैल सिंह, कुलविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, अजैब सिंह मंडेर, जगजीत सिंह, चरणजीत सिंह, जगसीर सिंह, वरिंद्र सिंह मंडवी, मनजीत सिंह, नछत्तर सिंह, मोहन सिंह, बंटी मोंगा, मनजिंद्र सिंह, साहिल सिंह, बलजिंद्र सिंह, संदीप सिंह, सुखबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख संगत शब्द गायन का जाप करते हुए साथ चल रही थी।