9 फरवरी को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

टाहलीवाल/हरोली,  6 फरवरी (नारायण प्रभाकर):- विद्युत उपमंडल दुलेहड़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 33 के.वी. उपकेंद्र गोंदपुर बुल्ला में मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 9 फरवरी 2026 सोमवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी गोंदपुर-दुलेहड़ फीडर, गोंदपुर-बीटन फीडर, गोंदपुर-पुबोवाल फीडर, गोंदपुर सिंगा इंडस्ट्री तथा इंडस्ट्री नं.-2 फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आवश्यकता अनुसार बंद रहेगी। 
इस दौरान विद्युत उपमंडल दुलेहड़ के अंतर्गत आने वाले दुलेहड़, हीरा-नगर, भडियारां, गोंदपुर-जयचंद, गोंदपुर-बुल्ला, बीटन, सिंगा, छेत्रा, पुवोवाल, हीरा, कुठार बीत, पोलियां बीत तथा हटली-बिलना सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
 सहायक अभियंता इंजीनियर नरेश कौशल ने यह जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है, ताकि मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जा सके।