9 फरवरी को विद्युत उप मंडल संतोषगढ़ में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।
संतोषगढ़/ऊना, 7 फरवरी (राजिंदर कुमार):- विद्युत उप मंडल संतोषगढ़ के सहायक अभियंता हरि मोहिन्दर मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 9 फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
132 के.वी उपकेंद्र अम्ब में उचित रखरखाव हेतु 33 के.वी उपकेंद्र संतोषगढ़ भी बंद रहेगा और विद्युत उपमंडल संतोषगढ़ के अंतर्गत पड़ते गांवों संतोषगढ़, सनोली, मजारा, मलूकपुर, पूना, बीनेवाल, अजौली, छतरपुर ढाडा, नंगड़ा, खानपुर, फतेहपुर इत्यादि सभी गांवों में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक या काम खत्म होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने जनता से सहयोग की अपील की है।
