पूनिया परिवार ने श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाकर किया धन्यवाद

मोहाली, मोहाली से सटे गांव भागो माजरा के सरपंच गुरजंट सिंह पूनिया व सभी पंचायत सदस्यों ने रविवार को गांव भागो माजरा में श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाकर धन्यवाद समारोह आयोजित किया। जहां पूनिया परिवार ने गुरुद्वारा साहिब के निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की राशि दान की।
 इस अवसर पर हलका विधायक कुलवंत सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरपंच गुरजंट सिंह पूनिया ने बताया कि आज पूनिया परिवार व सभी पंचायत सदस्यों ने गांव भागो माजरा में श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाकर धन्यवाद समारोह आयोजित किया, जो सुबह 9 बजे शुरू हुआ और 11 बजे मनाया गया। जिसमें हलका विधायक सरदार कुलवंत सिंह अपने साथियों सहित विशेष रूप से पहुंचे और उपस्थित हुए। 
उन्होंने बताया कि हलका विधायक कुलवंत सिंह ने गांव के विकास के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह भगवान व गांववासियों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पूरी पंचायत को गांव के विकास का मौका दिया। उल्लेखनीय है कि पूनिया परिवार पिछले काफी समय से हलके में समाजसेवी परिवार के रूप में जाना जाता है। 
सरपंच गुरजंट सिंह पूनिया के पिता स्वर्गीय जरनैल सिंह पूनिया ने गांव भागो माजरा में कई धार्मिक व बच्चों के खेल स्टेडियम बनवाए हैं। इस अवसर पर जसविंदर सिंह, कुलविंदर कौर, हरजिंदर कौर, भूपिंदर सिंह, दीदार सिंह, मनदीप कौर, जसवीर सिंह (सभी पंच) बहादर सिंह पूनिया, अवतार सिंह मौली वैदवान, बलबीर सिंह सरपंच बैरोपुर, गुरदीप सिंह पूर्व सरपंच, रणजीत सिंह पूर्व सरपंच, सुरमुख सिंह पूर्व पंच, बलजीत सिंह टाटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।