पुलिस अधिकारी का बेटा आर्मी में लेफ्टिनेंट सिलेक्ट हुआ।

संतोषगढ़/ऊना, 20 सितंबर- संतोषगढ़ पुलिस चौकी में कार्यरत अधिकारी राजेश शर्मा जी का बेटा आदित्य शर्मा आर्मी में लेफ्टिनेंट सिलेक्ट हुआ है। आदित्य शर्मा जिन्होंने अपनी प्रारंभिक 10 जमा दो तक की पढ़ाई हिम गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल भालत ज़िला हमीरपुर से की।
 उसके उपरांत बीएससी की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से करने के उपरांत परास्नातक की शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी के कैंपस चंडीगढ़ से कर रहे थे। आदित्य शर्मा कड़ी मेहनत, लगन व लगातार प्रयास करके भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हैं। जिनकी ट्रेनिंग चेन्नई में होने जा रही है। आदित्य शर्मा ने सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हो कर अपने माता-पिता के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।