पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

होशियारपुर- थाना माहिलपुर की पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना प्रमुख पलविंदरपाल जीत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानेदार दिलबाग सिंह समेत पुलिस पार्टी ने जसवंत सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी नंगल खुर्द से 03 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। 
उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह के खिलाफ थाना माहिलपुर में मुकदमा नंबर 38 तारीख 04-04.2025 दर्ज कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।