रयात बाहरा इंटरनैशनल स्कूल में खोखो में जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान
होशियारपुर:- जिला स्कूल खेलों में खो-खो में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रयात बाहरा इंटरनैशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर, खेल भली बोर्ड के हलका विधानसभा के चेयरमैन अवतार सिंह, नारु नंगल स्कूल के प्रिं. शैलेन्द्र ठाकुर, प्रिंसिपल पुरहीरां रमनदीप, खो-खो के उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने विशेष तौर से पहुंचकर समारोह में भाग लिया और बच्चों को पुरस्कृत किया। स्कूल पहुंचने पर प्रिं. रश्मी शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया।
जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ जो बच्चे खेलों में भाग लेते हैं वह दूसरों से अलग होते हैं तथा उनमें किसी भी कार्य को करने की क्षमता अधिक होती है। इस मौके पर खो-खो कोच लेक्चरर सुरजीत सिंह ने बताया कि हाल ही में हुए मुकाबलों में अंडर 14 लड़कों में शेरगढ़ जोन ने पहला, पथियाल जोन ने दूसरा तथा टांडा जोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 लड़कियों में माहिलपुर जोन ने पहला, दसूहा ने दूसरा व होशियारपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 17 लड़कों में दसूहा ने पहला, गढ़संकर ने दूसरा व टांडा ने तीसरा तथा अंडर 17 लड़कियों में शेरगढ़ ने पहला, गढ़शंकर ने दूसरा व दसूहा ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 19 लड़कों में शेरगढ़ जोन ने पहला, होशियारपुर ने दूसरा व हाजीपुर ने तीसरा तथा लड़कियों में पथियाल जोन ने पहला, गढ़शंकर ने दूसरा व मुकेरियां ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खो-खोट टीम के कनवीनर गुरजीत सिहं, सतवीर सिंह, शेरगढ़ जोन सचिव कुलवीर कौर, जसविंदर, प्रिथीपाल सिंह, गुरदेव सिंह, रणजीत कौर, सुनीता रानी, नवजोत कौर, जसवीर कौर, राजिंदर कौर, रजनी देवी, गुरप्रीत कौर, राजविंदर कौर, कुलजीत कौर, विपन, रामचरन व गौहर सिंह की देखरेख में मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
इस मौके पर डीपीई जसविंदर सिंह (जोकि नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं) को जिला शिक्षा अधिकारी ने उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित करने के साथ-साथ खेल भलाई बोर्ड के चेयरमैन अवतार सिंह के अलावा रयात बाहरा स्कूल के खेल विभाग के मुखी हरजीत सिंह का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर का सम्मान करते हुए उनका कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया।
