पौधे होते हैं ऑक्सीजन का मुख्य आधार कश्मीर सिंह

रतिया, 6 जून:- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री विश्वकर्मा साहिब में पौधारोपण किया गया। गुरूद्वारा साहिब में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप के पांचवे दिन कैंप की शुरुआत गुरुद्वारा विश्वकर्मा साहिब के प्रधान स. कश्मीर सिंह ने की। इसके अलावा भाई मनिंदरजीत सिंह (प्रचारक एसजीपीसी), अध्यापक मीना अरोड़ा, कंचन रानी सहित मौजूद रहेI 
इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधान कश्मीर सिंह एवं प्रचारक मनिंद्रजीत सिंह जी ने शुरूआत में पौधा रोपण करते हुए कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार होते हैं जो कि मानव को नि:शुल्क एवं नि:स्वार्थ भावना से ऑक्सीजन प्रदान करते हैं ,परंतु दूसरी तरफ इंसान पेड़ पौधों को और लगाने की बजाए काट रहा है I हम लोगों को चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखें। 
कैंप की जानकारी देते हुए समाजिक कार्यकर्ता हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि गुरमुखी एवं पंजाबी सिखलाई कैंप में जहां बच्चों को नैतिक शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, वही संस्कृति से जोड़ने के साथ साथ विशेष कार्य दिवस के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। पर्यावरण दिवस मौके बच्चों को कुदरती संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई कि किस प्रकार हमारे लिए हराभरा व साफ सुथरा वातावरण लाभदायक है। 
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में ऑक्सीजन का महत्व सभी को पता चला था कि फ्री में मिलने वाली चीज को भी हम किस प्रकार से अपने स्वार्थ के लिए काट देते हैं I हमें अपने आसपास के वातावरण व जहां उचित स्थान हो वहा अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे और जिससे इंसान भी खुशहाल जीवन जी सकेI 
इस अवसर पर श्रीमती  मीना अरोड़ा ( जिलाध्यक्षा विंगज वैलफेयर सोसाइटी रतिया), अध्यापक कंचन रानी सहित मौजूद सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली।