नए पौधे लगाएं
मौड़ मंडी- आज स्थानीय शहर में नगर परिषद अध्यक्ष सरदार करनैल सिंह व शहर निवासियों द्वारा नए पौधे लगाए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को पौधे लगाने चाहिए.
पेड़-पौधे तापमान को कम करके हमें गर्मी से बचाते हैं। भीषण गर्मी को कम करने का एकमात्र उपाय अधिक पौधे लगाना है। इस मौके पर सुनील कुमार, अवतार सिंह, मास्टर अंग्रेज चंद, सुमित कुमार, अमृतपाल मेहता आदि मौजूद थे।
