पेकफेस्ट 2025 शानदार कार्यक्रमों और अद्भुत सरप्राइजेस के साथ होगी शुरुआत

चंडीगढ़, 20 नवंबर 2024: पेकफेस्ट 2025, उत्तर भारत के सबसे बहुप्रतीक्षित कॉलेज उत्सवों में से एक, 21 से 23 नवंबर तक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का थीम “ए क्रेसेंट मिराज़” खूबसूरत पलों, रचनात्मकता और इनोवेशन का सम्मिश्रण प्रस्तुत करता है, जो संगीत, संस्कृति, तकनीक और मनोरंजन का एक जीवंत अनुभव प्रदान करेगा।
पेकफेस्ट 2025, एक ऐसी जगमगाती दुनिया में प्रवेश करें, जहाँ इनोवेशन और कलात्मक अभिव्यक्ति का अनोखा संगम है। पेकफेस्ट 2025 छात्रों, रचनाकारों और उत्साहियों को आधुनिक तकनीक, जीवंत संस्कृति और रचनात्मक अनुभवों के रोमांचक मेल का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता है। विजिनरी सेशन, आकर्षक प्रस्तुतियों और एक जुनूनी ग्रुप के साथ जुड़ते हुए, पेकफेस्ट 2025 एक ऐसा मंच तैयार कर रहा है जहाँ परंपरा और इनोवेशन का सुंदर मेल है—और रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं।
तीन दिवसीय उत्सव में लाइव परफॉर्मेंस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वर्कशॉप्स, एग्ज़िबिशन और विभिन्न प्रतियोगिताएँ शामिल होंगी। उत्सव के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए आज फ्लैश मॉब और रोड-शो का भी आयोजन किया गया।

पेकफेस्ट 2025 की प्रमुख झलकियाँ :
पहला दिन – 21 नवंबर:
ग्रूव्ज़ – ग्रुप डांस प्रतियोगिता
भांगड़ा ठेक
डीजे वार्स

दूसरा दिन – 22 नवंबर:
डी येलो डायरी – लाइव बैंड परफॉर्मेंस
कौस्तुभ अग्रवाल – स्टैंड-अप कॉमेडी

तीसरा दिन – 23 नवंबर:
नुक्लेया  – डीजे परफॉर्मेंस
आशीष सोलंकी – स्टैंड-अप कॉमेडी
युवराज दुआ और जसप्रीत कौर दयोरा – इन्फ्लुएंसर्स
डिफेन्स एक्सपो – अत्याधुनिक तकनीक और नवाचार प्रदर्शनी
सम्मानित प्रायोजकों द्वारा समर्थित

टाइटल स्पॉन्सर: ट्राइडेंट
को-टाइटल स्पॉन्सर: गूगल जेमीनाय

को-स्पॉन्सर्स: आईसीआईसीआई बैंक और पॉवरग्रिड
सहयोगी एसोसिएटेड स्पोंसर्स : मेडलियन और मेक सिटी

बैंकिंग पार्टनर: एसबीआई
इतने प्रतिष्ठित सहयोग से पेकफेस्ट 2025 – “ए क्रेसेंट मिराज़” प्रतिभा, नवाचार और सांस्कृतिक उत्साह का यादगार उत्सव बनने के लिए तैयार है। हम पेकफेस्ट 2025 को सफल और प्रेरणादायक बनाने में आपके सहयोग और प्रोत्साहन की आशा करते हैं।

नोट: नीचे अटैच्ड शेड्यूल टेंटेटिव है। परिस्थितियों के अनुसार कुछ कार्यक्रमों के समय में परिवर्तन हो सकता है।