"8 से 10 नवंबर तक पेकफेस्ट 2024 में रचनात्मकता और मनोरंजन का होगा अनोखा संगम"

चंडीगढ़, 7 नवंबर 2024: पेकफेस्ट 2024, उत्तर भारत के सबसे प्रतीक्षित कॉलेज फेस्ट्स में से एक, 8 से 10 नवंबर 2024 तक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस फेस्ट में इस साल की थीम “रेट्रोग्रेड रिबेलियन” है, जो कि पुरानी यादों को रचनात्मकता और इनोवेशन के साथ जोड़ता है, इसके साथ ही संगीत, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, और मनोरंजन का एक रोमांचक उत्सव भी पेश करता है।
इस त्रिदिवसीय फेस्ट में लाइव परफॉर्मेंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वर्कशॉप्स और प्रतियोगिताएं भी होंगी। यह देश भर से कई छात्रों, युवकों  और विभिन्न  कलाकारों को भी आकर्षित करेगा। पेकफेस्ट 2024 का उद्देश्य युवा मनों में रचनात्मकता, सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना है, और हर किसी के लिए कुछ खास पेश करना है।
इस फेस्ट में लाइव परफॉर्मेंस, कल्चरल इवेंट्स, हैंड्स-ऑन वर्कशॉप्स और कॉम्पिटिटिव (प्रतिस्पर्धी) इवेंट्स का एक विविध और रोमांचक लाइनअप होगा, जिससे हर किसी को कुछ नया और प्रेरणादायक सीखने का मौका भी मिलेगा।
यह आयोजन अपने स्पोंसर्स के सहयोग से सफल होता है, जिनमें शाम एक्सोटिक ग्रुप टाइटल स्पॉन्सर के रूप में, सनर्जी पावरिंग पार्टनर के रूप में, और पेप्सी आधिकारिक पेय पार्टनर के रूप में शामिल हैं। इन प्रतिष्ठित साझेदारों के समर्थन से पेकफेस्ट 2024 एक अविस्मरणीय उत्सव बनने वाला है, जो रचनात्मकता, नवाचार और सहयोग का जश्न मनाएगा।